Samastipur

तरंग ज्ञान प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, मौसमी फलों के महत्व के बारे में जागरूक किया

समस्तीपुर | समस्तीपुर सिटी सेंट्रल स्कूल ग्रुप के मूसापुर, भुईंधारा, जितवरिया, मोहनपुर रोड और नकटा शाखाओं तरबूज तरंग ज्ञान गतिविधि का आयोजन किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मौसमी फलों के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में बच्चों ने गर्मी के मौसम में तरबूज खाने के फायदे के बारे में निबंध, पेंटिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, और भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से जानकारी दी! विद्यालय के निदेशक संजीव कुमार पांडे कहा कि आज के समय में बच्चे जंक फूड से परहेज करते हुए फलों का सेवन करें तो उनका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा ।

 

 

बच्चों को तरबूज में पाये जाने वाले विटामिन और पोषक तत्वों के बारे मे जानकारी दी गई!गर्मी के मौसम में यह हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभप्रद है । तरबूज तरंग ज्ञान प्रतियोगिता शामिल छात्र-छात्राएं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!