Patna

“बहन की शादी में चाचा की कैंची गोदकर हत्या:लड़के वालों से बहस करने पर भतीजे ने किया हमला

मुजफ्फरपुर में शादी समारोह में दुल्हन के भाई ने अपने चाचा की सीने में कैंची गोदकर हत्या कर दी है। हमले के बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक दिलीप राम हैं। इनकी मौत के बाद आरोपी रजनीश मौके से भागने लगा, पर लोगों ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मामले की जानकारी पुलिस को दी। थानाध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी भतीजा को गिरफ्तार कर लिया। मामला बुधवार की रात 2 से 3 बजे की है। गुरुवार को पोस्टमॉर्टम कराया गया। जिसके बाद मामला प्रकाश में आया। घटना हथौड़ी थाना क्षेत्र की है।

रस्म के दौरान लड़के वालों से हुई थी बहस

बताया जा रहा कि हथौड़ी थाना क्षेत्र के भदई गांव निवासी ब्रह्मदेव राम की बेटी की बुधवार की शादी थी। शादी के बीच रजनीश और दिलीप में नोकझोंक हो गई, जो थोड़ी ही देर में विवाद के रूप में बदल गया। रजनीश के हाथ में कैंची था। उसी से उसने अपने चाचा पर हमला कर दिया।

शादी में एक रस्म निभाई जा रही थी, जिसमें दूल्हा को फीता काटना था। मौके पर लड़की के परिवार वाले मौजूद थे। लड़के वालों की तरफ से रुपए मांगे जा रहे थे। लड़की के चाचा (मृतक) का लड़के वालों से बहस हो गई। इसी बीच लड़की का भाई रजनीश आवेश में आ गया। उसका कहना था कि मेरी बहन की शादी है। माहौल न बिगाड़े।

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है

ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि शादी समारोह के दौरान चाचा और भतीजा के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद भतीजे ने चाचा की कैंची गोद कर हत्या कर दी। आरोपी भतीजा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कवायद की जा रही है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!