Patna

“प्रेमी के साथ नवविवाहिता फरार:7 महीना पहले हुई थी शादी,60 हजार कैश और जेवरात भी ले गई

भागलपुर के नारायणपुर में एक महिला कैश और जेवरात लेकर अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई। पीड़ित पति ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पति राजा कुमार शर्मा ने बताया कि हिंदू-रीति रिवाज से 11 नवंबर 2024 को सपना कुमारी के साथ शादी हुई थी। सब कुछ ठीक था। अचानक रविवार को घर से गायब हो गई। गांव के ही सूरज कुमार बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर गया है। पत्नी घर से जाते समय 60 हजार कैश, मोबाइल और जेवरात भी लेकर गई है। कुछ दिन पहले दोनों को एक साथ देखा था।

जांच में जुटी पुलिस

रवि ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि काफी परेशान हूं। जल्द से जल्द मेरी पत्नी को खोज दीजिए। अपने मर्जी से गई है या उसे घर से भगाया गया है। कुछ समझ में नहीं आ रहा है। आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!