PatnaVaishali

“दूध टैंकर ने कार को मारी टक्कर,डॉक्टर की मौत: पत्नी-बेटा और ड्राइवर गंभीर; महुआ बाजार में मातम

वैशाली के महुआ बाजार में इलाके के युवा चिकित्सक डॉ. प्रिंस कुमार की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वे अपनी पत्नी और छोटे बेटे के साथ सीतामढ़ी से मोकामा ड्यूटी के लिए जा रहे थे। तभी झपहां गांव के पास उनकी कार को एक दूध टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

हादसा इतना भीषण था कि डॉ. प्रिंस की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनकी पत्नी, बेटा और वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है।

महुआ बाजार में पसरा मातम, लोगों की उमड़ी भीड़

मृतक डॉ. प्रिंस महुआ बाजार के प्रसिद्ध स्वर्ण व्यवसायी विजय गुप्ता के मंझले बेटे थे। जैसे ही हादसे की खबर महुआ पहुंची, उनके पैतृक निवास पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

नगर परिषद सभापति नवीन चंद्र भारती, पूर्व प्रखंड उप-प्रमुख सत्येंद्र कुमार, व्यापारी संघ के सचिव अमर गुप्ता, समेत सैकड़ों लोग मृतक चिकित्सक के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।

भविष्य की कई उम्मीदें इस हादसे में बुझ गईं

डॉ. प्रिंस न सिर्फ एक योग्य डॉक्टर थे, बल्कि अपने व्यवहार से भी लोगों में काफी लोकप्रिय थे। उनकी असमय मौत ने न केवल उनके परिवार को बल्कि पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है।

Anjali Kumari

News to bihar Editer works. I am 5 year News website works Experience.

error: Content is protected !!