Samastipur

“समस्तीपुर में केजरीवाल पदयात्रा की शुरुआत:कहा- सरकार बनी तो पंजाब की तर्ज पर बिहार में होगा कार्य

समस्तीपुर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार से केजरीवाल पदयात्रा शुरू की। पदयात्रा का नेतृत्व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव ने किया। शुरुआत धुरलख गांव से हुई। जहां पदयात्रा में शामिल लोगों ने आम लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि जिस तरह से केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में आम लोगों के लिए काम किया, पंजाब में किए जा रहे हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

अगर बिहार में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो उसी तर्ज पर बिहार में भी काम किया जाएगा। ताकि बिहार में शिक्षा का स्तर बेहतर बने।

पदयात्रा बेगूसराय में प्रवेश गई

पदयात्रा में शामिल लोग विभिन्न मार्गों से होते हुए शहर के अंबेडकर और कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर माल्यार्पण किया। इसके बाद पद यात्रा में शामिल लोग ओवरब्रिज होते हुए शहर के स्टेशन चौराहा स्थित गांधी स्मारक स्थल पर गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद पदयात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए रोसड़ा पहुंची। जहां से बेगूसराय में प्रवेश कर गए।

जनहित कार्यों को लोगों को बताना उद्धेश्य

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि इस बार पदयात्रा का उद्देश्य आम लोगों को केजरीवाल सरकार और पंजाब सरकार के जनहित कार्यों को आम लोगों को बताना है। लोगों को यह जानकारी देनी है कि किस तरह से केजरीवाल सरकार ने आम लोगों के लिए काम किया।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष केशव किशोर, आलोक कुमार सिंह, नरेंद्र रक्षित, समेत बड़ी संख्या आपके कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जिसमें महिलाओं की संख्या भी देखी गई।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!