Samastipur

डिप्टी सीएम बढ़ौना में पीड़ित परिवार से मिलें:बच्चे की हत्या पर ग्रामीणों में गुस्सा,कार्रवाई की मांग

Samastipur,बिहार के उपमुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक विजय कुमार चौधरी शुक्रवार को विद्यापतिनगर प्रखंड की बढ़ौना पंचायत पहुंचे। उन्होंने 10 साल के बच्चे की हत्या के पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें जल्द न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी बात रखी। उन्होंने आरोपियों की तुरंत पहचान कर उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। जदयू कार्यकर्ताओं ने भी मामले में तुरंत कार्रवाई की मांग उठाई।

 

उपमुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि 10 साल के मासूम बच्चे की हत्या दुखद और गंभीर घटना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जो भी इस हत्याकांड में शामिल होगा, उसे कानून के दायरे में लाया जाएगा और परिवार को जल्द न्याय मिलेगा।

 

उपमुख्यमंत्री के भरोसे के बाद पीड़ित परिवार और ग्रामीणों को निष्पक्ष और तुरंत जांच की उम्मीद जगी है। अब लोगों की नजरें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं। ग्रामीणों ने हत्याकांड की जांच में तेजी लाने और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *