Samastipur

समस्तीपुर:अर्घ्य देकर घर लौटे व्रती,हार्ट अटैक से मौत:पत्नी ने भी रखा था निर्जला व्रत

समस्तीपुर में दंपती ने छठ पर्व किया था। दोनों गुरुवार को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए गंडक नदी किनारे गए थे। दोनों व्रती दौरा लेकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पति उमा कुमार (42) को बेचैनी महसूस होने लगी और वो बेहोश होकर गिर गए।आसपास के लोग तेजी से दौड़कर उनके पास पहुंचे। स्थानीय लोगों और परिजन ने मिलकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया, पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना शहर के ताजपुर रोड में एलआईसी कार्यालय के पास की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

उदीयमान सूर्य को नहीं दे पाए अर्घ्य

परिवार में त्योहार की खुशी मातम में बदल गई। पत्नी सरिता ने भी अपने पति के साथ छठी मइया के लिए व्रत रखा था। घर में उत्साह था। दोनों व्रतियों ने खुद अपने सिर पर दौरा लेकर घाट पर गए थे। वहां सब कुछ अच्छे से हुआ। दोनों ने अपने परिवार के साथ पूजा की।आज सुबह दोनों उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने वाले थे, पर उससे पहले घर में हादसा हो गया।

लंबे से समय से बीमार थे

परिवार के लोगों ने कहा कि उमा लंबे समय से बीमार था। कई तरह की अंदरूनी बीमारी से ग्रसित थे। ऑन ड्यूटी डॉक्टर चंदन कुमार का बताना है कि अचानक हार्ट अटैक से मौत हुई है।उधर इस घटना के बाद उमा और उनके परिवार के बीच छठ पूजा को लेकर उत्साह फीका पड़ गया। परिवार में छठ गीत के बदले चीत्कार सुनाई पड़ने लगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!