BegusaraiSamastipur

“नर्सिंग होम संचालक फर्जी चिकित्सक गिरफ्तार,इलाज के क्रम में मौत के बाद हुई थी FIR

बेगूसराय।खोदावंदपुर |नर्सिंग होम संचालक फर्जी चिकित्सक को थाना क्षेत्र के चलकी गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे पुलिस अभिरक्षा में मंझौल न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार फर्जी चिकित्सक दौलतपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड 12 चलकी गांव निवासी ललन महतो का पुत्र सुबोध कुमार है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इसकी जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के मेघौल गांव स्थित एक नर्सिंग होम संचालित था। जहां गत 2 नवंबर 24 को इलाज के क्रम में चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के अर्जुन टोल निवासी छोटू कुमार की 23 वर्षीय पत्नी अमृता कुमारी की इलाज के क्रम में मौत हो गई थी।

इस मामले में छोटू कुमार ने नर्सिंग होम संचालक के विरुद्ध अवैध तरीके से नर्सिंग होम संचालित करने और इलाज के क्रम में लापरवाही के कारण हुई मौत का मामला दर्ज कराया था।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!