PatnaSamastipurWeather Update

“मौसम अपडेट:बिहार के 12 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट:6 फरवरी से ठंड बढ़ने की संभावना,औरंगाबाद सबसे ठंडा जिला

“मौसम अपडेट:बिहार के 12 जिलों में आज घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 26 जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 से 14°C के बीच रहने का पूर्वानुमान है।मौसम विभाग के मुताबिक, 3 फरवरी से मौसम में बदलाव होने की उम्मीद है। 6 फरवरी से एक बार फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है। इससे ठंड बढ़ सकती है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पिछले 24 घंटे के दौरान औरंगाबाद सबसे ठंडा जिला रहा। यहां शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, जमुई में 6.9 और बांका का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री रहा।

स्कूल की टाइमिंग बदली

पटना के सभी स्कूलों के टाइम टेबल में बदलाव किया गया है। पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने इसको लेकर आदेश जारी किया है। अब पटना में सभी स्कूलों में कक्षाएं सुबह 8:30 बजे से 3:30 बजे तक चलेगी। यह आदेश 1 फरवरी से लेकर 8 फरवरी तक लागू रहेगा।

6 फरवरी से बढ़ सकती है ठंड

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 1 और 3 फरवरी को दिख सकता हैं। उसमें भी 1 फरवरी वाला पश्चिमी विक्षोभ ज्यादा ताकतवर नहीं है। जबकि 3 फरवरी वाला पश्चिमी विक्षोभ ताकतवर है। इस दौरान पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के आसार हैं। इसका असर बिहार में भी पड़ने की संभावना है।6 फरवरी के बाद ठंडी हवा उत्तरी बिहार में प्रवेश करेगा। जिसके चलते तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन कोल्ड डे जैसी स्थिति नहीं रहेगी। हल्की ठंड बढ़ने की संभावना है।

हिमालय के तराई इलाकों में घना कोहरा

मौसम विभाग पटना के मुताबिक, हिमालय के तराई वाले सटे इलाकों में घना कोहरा देखा गया। न्यूनतम तापमान में भी 1 से 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई। इस सीजन में दिसंबर के आखिरी और जनवरी के पहले हफ्ते में पिछले साल की तुलना में कड़ाके की ठंड नहीं पड़ी।

पिछले 24 घंटे के दौरान 30.1 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद सबसे गर्म जिला रहा। मौसम विभाग की ओर से 10 जिलों का अधिकतम तापमान जारी किया गया है।इसके अलावा शुक्रवार को औरंगाबाद का न्यूनतम तापमान सबसे कम 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 10 जिलों का आंकड़ा जारी किया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!