DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय:विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन,छात्र-छात्राओं ने बेहतर परियोजनाओं को प्रदर्शित किया

दलसिंहसराय, प्रखंड अंतर्गत पांड पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय के परांगन में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया.जिसका उद्घाटन पंचायत के मुखिया सुनीता देवी,जिला पर्षद सदस्य सुनीता शर्मा,हेमलता कुमारी, प्रमोद सिंह एवं शिक्षको ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया.विज्ञान प्रदर्शनी में दर्जनों छात्र छात्राओं ने भाग लिया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं ने बेहतर परियोजनाओं को प्रदर्शित किया.विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए
सुनीता शर्मा ने कहा कि वैज्ञानिक प्रदर्शनी से छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक भावना और जिज्ञासा विकसित होती है. वैज्ञानिक प्रदर्शनी बहुत ही महत्वपूर्ण है.

इससे जहां विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ती है वहीं उनकी वैज्ञानिक सोच को पैदा करती है.मौके पर विष्णु देव महतो,प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार एवं नीरज कुमार,अखिलेश कुमार, सुनील कुमार,अभिमन्यु कुमार, मोहम्मद शाहिद आलम,अब्दुल कयूम,शिक्षिका कौशल्या कुमारी,कृति कुमारी,कुमारी सुबीन,रिंटू कुमारी,अरुणा कुमारी, शोभा कुमारी,रूबी कुमारी,शिवाली कुमारी,श्वेता कुमारी सहित सैकड़ो छात्र छात्राएं उपस्थित थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!