Samastipur

“समस्तीपुर में पेंशन अदालत में 40 में से 12 का निष्पादन,त्वरित निष्पादन करना उद्देश्य

समस्तीपुर.समाहरणालय सभागार में गुरुवार को महालेखाकार बिहार पटना की टीम द्वारा पेंशन अदालत लगाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम रोशन कुशवाहा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पेंशन से संबंधित मामलों का त्वरित निष्पादन करना तथा इससे संबंधित प्रशिक्षण देना था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इस पेंशन अदालत में कुल 40 मामले प्रस्तुत हुए। इनमें 25 मामले निष्पादन योग्य थे। उनमें से 12 मामलों का त्वरित निष्पादन कर दिया गया। शेष मामलों के निष्पादन के लिए महालेखाकार की टीम उससे संबंधित दस्तावेजों को लेकर पटना गयी। इस कार्यक्रम

में अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी, उपमहालेखाकर बिहार एवं महालेखाकार की टीम के अन्य सदस्य, उप विकास आयुक्त संदीप शेखर प्रियदर्शी ,स्थापना उप समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित सभी विभागों के डीडीओ एवं पेंशनधारी आवेदक मौजूद थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!