New To IndiaSamastipur

“समस्तीपुर:कुंभ गए मोहनपुर के पांच लोगों का नहीं चल रहा पता, अब तक 36 शव…

समस्तीपुर.जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के 5 लोगों के कुंभ मेला में हुई भगदड़ के बाद लापता होने की बात सामने आई है। लापता सभी 5 लोग मोहनपुर थाना के डुमरी उत्तरी गांव के रहने वाले हैं। लापता हुए 5 लोगों में पति-पत्नी 60 वर्षीय लालदेव राय व 55 वर्षीय सुनैना देवी सहित 60 वर्षीय चांदवती देवी, 58 वर्षीय मीना देवी व 58 वर्षीय जालेश्वरी देवी शामिल हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

ये सभी 5 लोग गांव के ही अन्य लोगों के साथ 27 जनवरी को कुंभ स्नान के लिए प्रयाग राज गए थे। 28 जनवरी की देर रात संगम नोज पर हुई भगदड़ के बाद ये सभी लोग गायब हैं। लापता लोगों के परिजनों ने रखे गए 36 मृतकों के शव में अपनों को ढूंढने का प्रयास किया।

लेकिन कोई अता-पता नहीं चल पाया। इस मामले में लापता लोगों के परिजन डुमरी उत्तरी निवासी दिनेश शर्मा ने कुंभ मेला प्रयागराज मेला कोतवाली थाना में आवेदन देकर गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!