DalsinghsaraiSamastipur

“फेरी कर लौट रहे दलसिंहसराय के मोहम्मद शकील की सड़क हादसे में मौत:अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर

समस्तीपुर के उजियारपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर मंगलवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के चक नवादा वार्ड 6 मोहल्ला निवासी मोहम्मद अजीमुद्दीन के पुत्र मोहम्मद शकील 46 वर्ष के रूप में की गई है।घटना की सूचना पर उजियारपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।मृतक के बेटे ने कहा- पापा दलसिंहसराय से चक नवादा लौट रहे थे

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घटना के संबंध में मृतक शकील के बेटे मोहम्मद सोनू ने बताया कि उनके पिताजी फेरी का काम करते थे। देर रात वे फेरी कर घर बाइक से दलसिंहसराय के चक नवादा लौट रहे थे। इसी दौरान उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। देर रात फोन कर स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की जानकारी दी और बताया कि उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है।

सोनू ने बताया कि जब हम लोग दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे तो वहां के डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेरे पिता को बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परिवार के लोग देर रात उन्हें लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। लेकिन सदर अस्पताल में उपचार के दौरान रात उनकी मौत हो गई।सोनू ने आरोप लगाया कि इस घटना के बाद रात में ही उजियारपुर पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। लेकिन सुबह 9 बजे के बाद पुलिस सदर अस्पताल पहुंची।

पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा?

उजियारपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि सड़क हादसे में अधेड़ की मौत हुई है। सदर अस्पताल में पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है घटना को लेकर एक प्राथमिक की भी दर्ज की जाएगी है। अभी परिवार की ओर से आवेदन नहीं मिला है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!