PatnaSamastipurWeather Update

“मौसम का हाल:बिहार के 15 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट:1 फरवरी से फिर बढ़ेगी ठंड,इस साल सर्दी कम पड़ी

“मौसम का हाल:बिहार के 15 जिलों में आज मौसम विभाग ने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। बाकी 23 जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। हालांकि, प्रदेश में पछुआ हवा चल रही है, जिससे रात में लोग अधिक ठंड महसूस कर रहे हैं।मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 1 फरवरी के बाद फिर ठंड बढ़ने की संभावना है। फिलहाल, अगले दो दिन तक तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इस साल नवंबर-दिसंबर में पड़ी कम ठंड

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एसके पटेल ने बताया कि ‘इस साल नवंबर और दिसंबर महीने में जितनी ठंड पड़नी चाहिए थी, उतनी ठंड नहीं पड़ी है। जनवरी के पहले हफ्ते में भी मौसम में विशेष बदलाव नहीं हुआ। इस साल देर से ठंड आई है तो देर से ठंड जाने की संभावना है। फरवरी माह में ठंड का प्रभाव रहेगा।’

उन्होंने यह भी बताया कि ‘पश्चिमी विक्षोभ के कारण फरवरी के पहले सप्ताह में प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बादल छाए रहने की संभावना है। इसकी वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड अधिक महसूस होगी।’

 

हाजीपुर और मुजफ्फरपुर की हवा सबसे ज्यादा खराब

प्रदेश की हवा काफी प्रदूषित हो गई है। कई जिलों का AQI लेवल खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। बुधवार को हाजीपुर और मुजफ्फरपुर की हवा सबसे ज्यादा खराब रही। हाजीपुर का AQI 355 दर्ज किया गया। वहीं मुजफ्फरपुर का AQI 306 रिकॉर्ड किया गया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!