Samastipur

“समस्तीपुर:शालिनी सिंह बनी कृषि अधिकारी, गांव में हर्ष का माहौल

मोहिउद्दीननगर| प्रखंड क्षेत्र के आनंदगोलवा के नवीन कुमार सिंह व रंजना सिंह की पुत्री शालनी सिंह ने बिहार कृषि सेवा की परीक्षा में राज्य में आठवां रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी के पद पर चयनित होकर मिसाल कायम की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बचपन से ही शालनी मेधावी थी। उसने जयपुर से कृषि स्नातक की डिग्री प्राप्त की। कृषक परिवार से ताल्लुकात रखने वाली शालिनी कृषि क्षेत्र में कुछ नया करने का सपना संयोजे हुए है। उसकी सफलता पर विधायक राजेश कुमार सिंह, भाजपा के वरीय नेता सत्येंद्र नारायण सिंह, कांग्रेस नेता प्रवीण भगत, आयुष भगत,प्रो.भारतेंदु कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि रवीश कुमार सिंह,पूर्व सरपंच फूल कुमारी, महेश सिंह,राजेंद्र सिंह, जितेंद्रसिंह, शिवजी सिंह, प्रमोद सिंह, सत्येंद्र सिंह फौजी ने बधाई दी है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!