Patna

“पटना मेट्रो के कॉरिडोर टू को सबसे पहले चालू किया जाएगा, बेंगलुरु में ट्रेन सेट निर्माण का काम शुरू

पटना मेट्रो के कॉरिडोर टू को सबसे पहले चालू किया जाएगा। पहले चरण में 6.63 किमी एलिवेटेड ट्रैक पर दो मेट्रो ट्रेन दौड़ेगी। इसका निर्माण बेंगलुरु में चल रहा है। राज्य सरकार से 115 करोड़ की राशि मिलने के बाद एक सेट ट्रेन बनाने के लिए बेंगलुरू एजेंसी को कार्य सौंपा गया है। रेलवे ट्रैक बिछाने के लिए सामग्री पटना मंगाई गई है। फरवरी से ट्रैक बिछाने का कार्य शुरू हो जाएगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

खेमनीचक स्टेशन को बाइपास कर किया जाएगा चालू : पहले चरण में चार स्टेशन पर ही यात्रियों को चढ़ने-उतरने की सुविधा होगी। इसमें मलाही पकड़ी, भूतनाथ, जीरोमाइल और आईएसबीटी शामिल है। खेमनीचक स्टेशन को बाइपास किया जाएगा। कारण, यहां 15 अगस्त तक तय लक्ष्य के अनुरूप कार्य संभव नहीं है। इंटरचेंज स्टेशन होने के कारण कार्य बहुत बचा हुआ है।

तीन स्टेशन का तेजी से चल रहा काम

बस डिपो में प्रशासनिक भवन बनकर तैयार हो गया है। इसके साथ ही आईएसबीटी स्टेशन, जीरो माइल और मलाही पकड़ी स्टेशन का निर्माण कार्य 80 फीसदी से अधिक कार्य हो गया है। भूतनाथ स्टेशन का निर्माण तेजी से चल रहा है।

इन जगहों पर बन रहा स्टेशन

कॉरिडोर वन में दानापुर, सगुना मोड, आरपीएस, पाटलिपुत्र, रूकनपुरा, राजाबाजार, पटना जू, विकास भवन, विद्युत भवन, पटना स्टेशन, मीठापुर, रामकृष्णा नगर, जगनपुरा, खेमनीचक शामिल है।
कॉरिडोर टू में पटना स्टेशन, गांधी मैदान, आकाशवाणी,, पीएमसीएच, पटना विवि, मोइन उल हक स्टेशन, राजेंद्र नगर, मलाही पकड़ी, खेमनीचक, भूतनाथ रोड, जीरो माइल, न्यू आईएसबीटी शामिल है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!