Patna

“ठहरा उत्तर बिहार:गांधी महासेतु पर महाजाम,बालू लदे 1500 ट्रकों का लोड बढ़ा

मुजफ्फरपुर.हाजीपुर एनएच व पटना के महात्मा गांधी सेतु पर महाजाम से मंगलवार को उत्तर बिहार ठहर सा गया। हालात यह रही कि मुजफ्फरपुर से सुबह 10 बजे खुली बसें रात 8 बजे तक पटना नहीं पहुंच सकीं। इसके कारण पटना के बैरिया बस स्टैंड से मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, रक्सौल, बेतिया समेत उत्तर बिहार के विभिन्न शहरों के लिए बसें बहुत कम संख्या में खुलीं। जो बसें खुलीं भीं, वो पटना से लेकर हाजीपुर तक देर शाम तक रेंगती रहीं। पटना के बैरिया बस स्टैंड-जीरोमाइल से लेकर वैशाली के सराय तक करीब 30 किमी में एनएच पर महाजाम लगा रहा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मुजफ्फरपुर से हाजीपुर तरफ जाने वाली लेन पर पूरी तरह से ट्रकों का कब्जा रहा। इस लेन में घुसे ट्रक व बड़े वाहन टस से मस तक नहीं हुए। इसके कारण पटना से आने वाली लेन से ही बसें व अन्य छोटे आने-जाने लगे, जिसकी वजह से जाम और भयावह हो गया। मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के विभिन्न शहरों से पटना गए हजारों लोग मंगलवार को हाजीपुर से पटना के बीच जहां-तहां अटके रहे। यही हाल पटना से लौटने वालों का रहा। जाम में घंटों फंसे रहने की वजह से किसी का इंटरव्यू छूटा तो कोई इलाज के लिए डॉक्टर के पास नहीं पहुंच सका।

जानकारों का कहना है कि पटना से बालू लेकर हाजीपुर गांधी सेतु से होकर उत्तर बिहार ओर जाने वाले (वाहनों) का दबाव बढ़ गया है। पिछले कई दिनों से जाम की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रात से दिन तक जाम लगा रहता है। प्रतिदिन 1200-1500 ट्रक बालू लेकर हाजीपुर से होकर गुजर रहे हैं।

जबकि, पटना में अनीसाबाद, आरा, बक्सर जाने वाले बड़े वाहनों को सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक नो एंट्री की वजह से फतुहा होकर जाना है। दूरी की वजह से ट्रक चालक लंबी व घुमाव वाली रूट से जाने के बजाए नो एंट्री खुलने का इंतजार करते हैं। ट्रक को रोड किनारे लगा कर सो जाते हैं। इसके बाद रात 11 बजे नो एंट्री खुलने पर सुबह 5 बजे तक ट्रक चालकों में गांधी सेतु से होकर निकलने की होड़ होती है। इसी होड़ में महाजाम लग रहा है।

रेवा रोड में भी बालू लदे ट्रकों के कारण लग रहा है जाम

इधर, रेवा रोड में भी बालू लदे ट्रकों की आवाजाही बढ़ने के कारण सुबह से शाम तक छपरा एनएच पर जाम लग रहा है। इसकी वजह से रामदयालु से लेकर चांदनी चौक तक ट्रैफिक जाम लग रहा है।

जाम में 24 घंटे तक फंसे हैं ट्रक ड्राइवर : ट्रक ड्राइवर सुजीत राय ने बताया कि सोमवार को रात 3 बजे से जाम में लगा हुआ है। लेकिन, ट्रक आगे नहीं बढ़ा है। डोरी गंज से बालू लोड किए हुए फतुहा जाना है। लेकिन, अभी तक जाम में फंसे हुए हैं। दूसरी ओर ट्रक ड्राइवर जुगेश कुमार राय ने बताया कि सोमवार देर रात से हाजीपुर में जाम के बीच फंसे हुए है। ट्रक पर बालू लोड है और पटना जिला जाना है। लेकिन अभी तक हाजीपुर में जाम फंसे हुए बालू लेकर जाने में 24 घंटा लग जा रहा है। जाम की वजह से काफी नुकसान हो रहा है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!