Patna

“तेज रफ्तार पिकअप ने दो किशोरों को कुचला,मौत:बक्सर के NH-319 को किया जाम; चालक फरार

बक्सर में गणतंत्र दिवस का जश्न मातम में बदल गया। सोनवर्षा में एनएच-319 पर रविवार शाम एक तेज रफ्तार पिकअप ने दो किशोरों को कुचल दिया। हादसे में 16 साल के अभिषेक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे किशोर की आरा के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।अभिषेक कुमार सोनवर्षा थाना क्षेत्र के ग्राम इकिल का रहने वाला था। दूसरा किशोर भोजपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कवरा का निवासी था, जिसके पिता सोनवर्षा में एक निजी स्कूल में शिक्षक है। दोनों किशोर सड़क किनारे चल रहे थे, तभी मुर्गियों से लदे एक पिकअप वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-319 पर जाम लगा दिया और पुलिस कार्रवाई की मांग की। सोनवर्षा पुलिस मौके पर पहुंची और जाम हटाने का प्रयास किया। घटनास्थल पर मिली मुर्गियों से अनुमान लगाया जा रहा है कि पिकअप में मुर्गों की तस्करी हो रही थी। कुछ स्थानीय लोगों ने वाहन का पीछा भी किया, लेकिन चालक फरार हो गया।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार पिकअप चालक की तलाश की जा रही है। अभिषेक का अंतिम संस्कार उसके गांव में किया जाएगा, जबकि दूसरे किशोर का शव आरा से उसके गांव लाया जा रहा है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!