BegusaraiSamastipur

“गर्भवती मां के सामने 6 वर्षीय बच्चे को कुचला,बेगूसराय में 5 घंटे से NH जाम, ट्रक चालक-खलासी को जमकर पीटा

बेगूसराय में शनिवार को एनएच पार करने के दौरान ट्रक ने 6 साल के बच्चे को कुचल दिया। मां के सामने ही बच्चे ने तड़पकर दम तोड़ दिया। जबकि गर्भवती मां उसे बचाने की कोशिश में बुरी तरह से घायल हो गई। महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना NH-31 फोरलेन पर बलिया थाना क्षेत्र के लखमीनियां स्टेशन और जानीपुर के बीच स्थित पेट्रोल पंप के पास की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मृतक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर निवासी सियाराम यादव के बेटे शिवम कुमार (6) के रूप में हुई है। हादसे में सियाराम यादव की पत्नी प्रीति देवी (26) गंभीर रूप से घायल हो गई है। लोगों ने बीते पांच घंटे से एनएच को जाम करके रखा है।

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच-31 को जामकर यातायात पूरी तरह से ठप कर दिया है। सियाराम यादव अपने बेटे और पत्नी के साथ घर से मवेशी रखने वाले घर पर जा रहा था। सियाराम एनएच पार कर गया, लेकिन उसका बेटा शिवम खगड़िया की ओर से आ रहे ट्रक के सामने आ गया।

बेटे को ट्रक के सामने आता देख मां प्रीति देवी ने उसे बचाने की प्रयास किया, लेकिन शिवम ट्रक के नीचे चला गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ड्राइवर और खलासी ट्रक को छोड़कर भाग रहा था, लेकिन लोगों ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया।

लोगों को समझाने पहुंचे अधिकारी।
घटना के बाद पुलिस और अंचल प्रशासन की टीम पहुंची, लेकिन लोग सड़क जाम समाप्त करने के लिए तैयार नहीं हुए। घटना के करीब तीन घंटे बाद बलिया डीएसपी मौके पर पहुंचे। जाम समाप्त नहीं करने पर सभी पर एफआईआर की बात करते हुए अपने साथ चल रहे पुलिसकर्मियों को वीडियो बनाने का आदेश दिया। इससे लोग काफी आक्रोशित हो गए।

डीएसपी के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। फिलहाल घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। लोगों ने NH को अभी तक जाम किया हुआ है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!