BegusaraiSamastipur

“आधार केंद्र पर नियुक्त हैं 36 कर्मी, एजेंसी ने 60 के नाम से निकाले 2 करोड़, शिकायत…

बेगूसराय.विभिन्न स्कूलों में बच्चों का आधार बनाने वाला केंद्र भ्रष्टाचार का केंद्र बन कर रह गया है। 100 से 200 रुपया लेकर आधार बनाने को लेकर विवाद में आए इन केंद्रों पर अब कर्मी के वेतन के नाम पर अवैध निकासी कर ली जा रही है। तो दूसरी तरफ आधार केन्द्र संचालित करने वाले उक्त एनजीओ के संचालक ऑपरेटर को उनका मानदेय तक नहीं दे रहे हैं। जिले के 18 आधार केन्द्र पर कार्यरत 36 मानव बल के बदले करीब 60 कर्मियों के नाम से राशि की निकासी का मामला सामने आया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जानकारी के अनुसार पिछले 14 महीने से यह निकासी धडल्ले से हो रही है जिसे देखने वाला कोई नहीं है। एक अनुमान के मुताबिक करीब 2 करोड़ रुपए से अधिक के राशि की निकासी अब तक की जा चुकी है। जबकि नियम है कि जिस स्कूल में भी आधार केन्द्र संचालित है, वहां के एचएम द्वारा संबंधित ऑपरेटर या कर्मी की उपस्थिति तालिका जिला कार्यालय को भेजा जाएगा। जानकार बताते हैं कि इसमें भी एनजीओ द्वारा खेल किया गया है, जिसमें स्कूल के एचएम द्वारा भेजे गए अनुपस्थिति विवरणी के बजाय सांठ-गांठ से उससे अधिक मानव बल का नाम सूची में डालकर राशि की निकासी कर ली जा रही है।

जांच में बंद पाए जाते हैं आधार केंद्र जानकारी के अनुसार विभाग के आदेश अनुसार जिले के प्रत्येक प्रखंड के दो दो विद्यालय में 72 मानव बल को आधार ऑपरेटर के रूप में नियुक्त करना था। जिसमें 14 मानव बल को प्रधानाचार्य की सहमति से नियुक्त किया गया एवं 22 मानव बल को एजेंसी के माध्यम से नियुक्त किया गया।

सूत्र बताते हैं कि इन आधार केन्द्र पर अधिकारिक रूप से एक कर्मी की ही नियुक्ति की गई है। आश्चर्य की बात या है कि 36 के बदले लगभग 60 मानव बल के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की राशि की निकासी की गई लेकिन िवभाग ने इसकी सत्यता की पड़ताल किए बिना भुगतान अग्रसारित कर दिया। ऐसा नहीं कि विभाग को आधार केंद्रों के बंद रहने की शिकायत नहीं मिलती है। आए िदन आधार केन्द्र के फिजिकल जांच में बंद पाए गए थे, जबकि कई जगहों पर दूसरे कर्मी से केन्द्र संचालित कराए जाने की बात भी सामने आई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!