Patna

“पटना,समस्तीपुर,वैशाली समेत 6 जिलों में 122.83 करोड़ से पीपा पुल बनेंगे 

पटना, वैशाली, समस्तीपुर, मधेपुरा, बक्सर और भोजपुर जिले में 6 पीपा पुलों के निर्माण की मंजूरी दी की गई है। उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि अगले 5 वर्षों के लिए इन पुलों को सुरक्षित रखने, तय समय पर खोलने और लगाने की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है, ताकि लोगों को बरसात के तुरंत बाद पीपा पुल का फायदा मिल सके। नदियों में जलस्तर बढ़ने के समय इन पुलों को खोला जाता है और जलस्तर घटने के बाद उसे फिर लगाया जाता है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सुगम यातायात के लिए पीपा पुल सबसे बड़ा माध्यम है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पुल निर्माण निगम के प्रबंध निदेशक को निर्देश दिया गया है कि सभी 6 पीपा पुलों का तेजी से गुणवत्ता पूर्ण निर्माण सुनिश्चित करें। निर्माण के दौरान पुल निगम लगातार मॉनिटरिंग करे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2005 से लगातार पथ/पुल निर्माण के क्षेत्र में कई काम हुए है। राज्य के किसी भी जिले से पटना अब 5 घंटे में आना संभव हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में नव निर्माण और विकसित बिहार की परिकल्पना साकार हो रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!