PatnaVaishali

“वैशाली में विवाहिता ने किया सुसाइड:दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप, 2016 में हुई थी शादी

हाजीपुर.वैशाली में एक विवाहिता ने गुरुवार को सुसाइड कर लिया। ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर नीतू कुमारी नामक विवाहिता ने खुदकुशी कर ली। इस घटना से मृतका के मायके में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना महनार थाना क्षेत्र के फटिकवारा गांव की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

नीतू कुमारी बिदुपुर थाना क्षेत्र के गोखुलपुर गांव निवासी सनोज कुमार की बेटी थी। 2016 में नीतू ने फटिकवारा गांव के राजेश कुमार सिंह से शादी की थी। राजेश कुमार सिंह कोई काम नहीं करता था। दोनों के दो बच्चे हैं।

दहेज में 5 लाख रुपए दिया था

शादी के समय दहेज के तौर पर नीतू के मायके वालों ने पांच लाख रुपए दिए थे, साथ ही गहने भी। लेकिन ससुराल वाले नीतू के गहनों को अपनी बेटी की शादी में इस्तेमाल करना चाहते थे। जब नीतू ने अपने गहने वापस मांगे, तो ससुराल वालों ने उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

नीतू ने कई बार इस बात की शिकायत अपने मायके में की थी। मामले को सुलझाने के लिए पंचायती स्तर पर समझौते का प्रयास भी किया गया था, लेकिन ससुराल वालों की प्रताड़ना जारी रही।

दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप
घटना की सूचना मिलते ही महनार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया। महनार थाना अध्यक्ष विश्वरंजन सिंह ने बताया कि मृतका के परिजनों की ओर से लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। इसमें ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!