Patna

“प्रेमी जोड़े ने किया सुसाइड:महुआ थाना क्षेत्र की घटना,2 सालों से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था

हाजीपुर.वैशाली के महुआ थाना क्षेत्र के विशनपुर बेझा गांव में प्रेमी-प्रेमिका ने आत्महत्या कर लिया। युवक की पहचान बिशनपुर बेझा गांव निवासी लालदेव पासवान के 21 साल के बेटे रतन कुमार और प्रेमिका की पहचान बिशनपुर कन्हौली गांव निवासी नरेश पासवान की 19 साल की बेटी चांदनी कुमारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

हालांकि इस दौरान दोनों के परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया था। जानकारी के अनुसार 2 सालों से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी दोनों के परिजनों को भी थी, लेकिन गांव का मामला होने के कारण लड़के के परिजन उसकी शादी कही और तय करने वाले थे। इससे नाराज होकर दोनों ने आत्महत्या कर लिया। दोनों के शव को देखकर आस पास के लोगों ने शोर मचाया।

इस बीच परिजन शव का पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर रहे थे। वहीं मामले को लेकर थाना अध्यक्ष सुभाष प्रसाद ने बताया कि विशनपुर बेझा गांव में प्रेम प्रसंग में एक युवक और युवती ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली थी। परिजनों ने दोनों शव को छिपा दिया था। सूचना मिलने पर दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!