Samastipur

समस्तीपुर :नाबालिग के साथ हुए दु’ष्कर्म मामले में पीड़ित बच्ची का नाम उजागर करने पर YouTuber पर FIR

समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में बीते 7 अक्टूबर की शाम एक नाबालिग के साथ हुई दुष्कर्म की घटना में पीड़िता की तस्वीर व वीडियो के साथ बयान को यूट्यूब व फेसबुक चैनल पर वायरल करने के आरोप में पुलिस ने यूट्यूबर पर प्राथमिकी दर्ज किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस संबंध में उजियारपुर थानाध्यक्ष का बताना है कि उक्त यूट्यूबर की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव निवासी निधि कुमारी उर्फ लवली कुमारी एवं राहुल कुमार के रूप में की गई है। इनके विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

 

उन्होंने कहा कि पॉस्को एक्ट में दर्ज मामले में नाबालिग का नाम व पता को गुप्त रखे जाने का सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश है। बावजूद किशोरी के घर पर जाकर उसका बयान कैमरा में रिकॉर्ड कर वीडियो वायरल कर दिया है। थानाध्यक्ष ने कहा है कि इससे किशोरी के मान-सम्मान पर आघात पहुंचा है। साथ ही गांव में शांति भंग होने की संभावना है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!