BegusaraiPatna

“बेगूसराय में दो महिलाओं ने की आत्महत्या:एक की 26 दिन पहले हुई थी शादी,दूसरे ने किया सुसाइड

बेगूसराय में आज दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में फांसी लगाकर दो महिलाओं ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया तथा मामले की छानबीन और आगे की कार्रवाई कर रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पहली घटना बखरी थाना क्षेत्र के सीमाना गांव की है। नवविवाहिता ने शादी के मात्र 26 दिन के बाद फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मृतका की पहचान मनीष सदा की पत्नी रवीना कुमारी (18) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मायके वालों ने किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की प्रक्रिया में जुटी हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रवीना रात करीब 1:30 तक अपने सास एवं पति के साथ ही बैठकर बात कर रही थी। उसके बाद सोने गई और सोने जाने के 15 मिनट बाद ही उसने पंखे में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। पति और सास दौड़े तथा उसे उतार कर मायके वालों को सूचना दी।

छानबीन में जुटी पुलिस

दूसरी घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के चक्का ईसापुर गांव की है। जहां की एक महिला ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतका की पहचान विनोद राय की पत्नी अमृता देवी (23) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची भगवानपुर थाना की पुलिस मामले की छानबीन और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की छानबीन कर रही है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अमृता का पति विनोद राय परदेस में मजदूरी करता है। अभी वह बाहर ही है, यहां घर पर अमृता अकेली रहती थी। रात में किसी बात को लेकर पति से फोन पर बहस हुआ था। इसके बाद उसने घर में ही फांसी लगा लिया। सुबह में काफी देर तक नहीं जगी, तो आंगन के लोगों ने कमरे में जाकर देखा तो उसे फांसी के फंदे से झूलता देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दिया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!