Patna

“आर्केस्ट्रा के लिए जमुई आई लड़की से होटल में रेप:नशीली दवा खिलाकर किया गलत काम…फिर ट्रेन में बिठाया..

आर्केस्ट्रा में जमुई आई कुछ लड़कियों के साथ जमुई के एक होटल में नशीली दवा खिलाकर गलत काम करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद जमुई और देवघर की पुलिस ने संयुक्त रूप से जांच की। जिसे लेकर गुरुवार को देवघर आरपीएफ की टीम जमुई पहुंची और जमुई सदर थाना के सहयोग से जिला मुख्यालय स्थित एक रेस्ट हाउस में जांच किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

हालांकि पुलिस ने इस मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर किया है। वहीं बताया जा रहा है कि देवघर में ट्रेन से कुछ लड़कियों को बेहोशी की हालत में बरामद किया गया था। जिसके बाद उन लड़कियों ने पुलिस को जो कुछ बताया उसके आधार पर पुलिस की टीम जांच के लिए जमाई पहुंची थी।

ऑर्केस्ट्रा के लिए जमुई पहुंची थी सभी

बताया जा रहा है कि वह सभी लड़कियां ऑर्केस्ट्रा में काम करती थी और जमुई पहुंची थी। जिस दौरान उन्हें जमुई जिला मुख्यालय स्थित सूर्या रेस्ट हाउस में रखा गया था। लड़कियों का कहना है कि इस दौरान उन्हें नशीली दवा पिलाई गई और उनके साथ गलत काम किया गया है।

इसके बाद उन्हें नशे की हालत में ही एक ट्रेन में ले जाकर बैठा दिया गया। जिन्हें देवघर आरपीएफ की टीम ने उन्हें ट्रेन से बरामद किया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

जांच में जुटी पुलिस

सदर थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि अभी इस मामले में कुछ भी नहीं बताया जा सकता है। लेकिन बिहार और झारखंड पुलिस के द्वारा जिला मुख्यालय में की गई संयुक्त कार्रवाई चर्चा में है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!