DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय:बल्लोचक एस एच 88 के पास सड़क दुर्घटना में बाईक सवार की मौत,दूसरा जख्मी

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र के पाड़ बल्लोचक एस एच 88 के पास शनिवार की देर रात्रि सड़क दुर्घटना बाईक सवार एक युवक की मौत हो गई वही दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के बछवारा थाना क्षेत्र के चिरंजीवी पुर निवासी नगीना पासवान के पुत्र कुंदन कुमार (20) के रूप में हुई है.वही जख्मी भी उसी गांव का बताया जा रहा है.

बताया जाता है कि देर रात्रि दोनों युवक बाईक से कही जा रहे थे इसी दौरान अज्ञात अनियंत्रित वाहन ने धक्का मारते हुए फरार हो गया.वही से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सुचना स्थानीय थाना को दिया.

जिसके बाद दोनों युवक को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया गया.अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉ. ने कुंदन को मृत घोषित कर दिया.वही दूसरे युवक को प्राथमिकी उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया.थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन ने बताया की शव को कब्जे में लेकर कागजी करवाई के बाद पोस्टमार्टम में भेजा गया है.परिजनों द्वारा आवेदन मिलने पर आगे की करवाई की जाएगी.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!