BegusaraiPatna

“खाना बनाने के दौरान झुलसी महिला की मौत,बुझाने के दौरान महिला का देवर भी झुलसा

बेगूसराय में खाना बनाने के दौरान झुलसी महिला की आज इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना रिफाईनरी थाना क्षेत्र के मोसादपुर वार्ड नंबर-10 की है। मृतक महिला की पहचान स्थानीय निवासी वीरू शर्मा की पत्नी लक्ष्मी देवी (30) के रूप में की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

परिजनों ने बताया कि गुरुवार को लक्ष्मी देवी घर में गैस सिलेंडर से खाना बना रही थी। इसी दौरान पीछे से साड़ी में आग लग गई, आग लगते ही वह बाहर भागी तो देवर भी आग बुझाने के दौरान आंशिक रूप से झुलस गया। इसके बाद गंभीर रूप से झुलसी लक्ष्मी देवी को इलाज के लिए शहर की एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

हर संभव सहायता का भरोसा दिया

आज शनिवार को इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। लक्ष्मी देवी के पति बेंगलुरू में काम करते हैं। वह भी गांव आ गए हैं।

सूचना रिफाइनरी थाना की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सदर अस्पताल पहुंची रिफाइनरी थाना की पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मौत की सूचना मिलते ही भाजपा नेता अमित कुमार सहित अन्य लोग सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।