“पटना और दिल्ली के बीच चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस:9 घंटे में सफर होगा पूरा,इन स्टेशन से होकर गुजरेगी
पटना और दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी। प्रति घंटा 130 किमी की रफ्तार से चलने वाली यह ट्रेन करीब 9 घंटे में दिल्ली पहुंचेगी। जबकि, राजधानी, संपूर्ण क्रांति और तेजस करीब 13 घंटे में दिल्ली पहुंचाती है। वंदे भारत आरा, बक्सर, डीडीयू होते दिल्ली पहुंचेगी। जल्द ही रेलवे बोर्ड इसकी सूचना जारी करेगा।
इस ट्रेन में एग्जीक्यूटिव चेयरकार श्रेणी का 1 कोच और वातानुकूलित चेयरकार के 7 कोच होंगे। एग्जीक्यूटिव चेयरकार में 52 और वातानुकूलित चेयरकार में 478 सीटें होंगी। अभी पटना से लखनऊ के गोमतीनगर, हावड़ा, रांची और न्यू जलपाईगुड़ी के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस चलती है।
दानापुर और बेंगलुरु के बीच जुलाई से अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी। परिचालन से 8 दिन पहले रेलवे बोर्ड से समय सारणी जारी होगा। पटना से बेंगलुरु जाने में सामान्य ट्रेनों से 40-43 घंटे का समय लगता है। जबकि अमृत भारत से जाने में करीब 20 घंटे का ही वक्त लगेगा।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
