Patna

“प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या…शव 2KM दूर फेंका:दो बच्चों की मां का था अफेयर,दर्ज कराई थी गुमशुदगी,गिरफ्तार

गया में 19 मई को पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में बंद कर गांव से 2 किलोमीटर दूर एक कुएं में फेंक दिया। शव को ठिकाने लगाने के बाद महिला दूसरे दिन 20 मई को डोभी थाना पहुंची और अपने पति के खिलाफ मिसिंग रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पुलिस ने जब जांच शुरू किया तो स्थानीय लोगों की मदद से घटना तक पहुंच पाई। इसके बाद पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को 22 मई को अरेस्ट कर लिया है।
पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई

शेरघाटी SDPO संजीत कुमार प्रभात ने बताया कि 20 मई को कंजियार की रहने वाली रुबी देवी ने अपने पति ब्रजेश यादव के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। केस दर्ज किए जाने के साथ ही पुलिस की एक विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान कंजियार गांव के लोगों ने बताया कि बगीचा में भारी मात्रा में खून के धब्बे पड़े हैं। इस पर पुलिस ने बगीचा का मौका मुआयना किया। साथ ही ब्रजेश यादव के कॉल डिटेल को निकाला गया।

9 साल से था महिला का अवैध संबंध

कॉल डिटेल में 19 मई की रात लास्ट फोन गांव के ही पिंटू विश्वकर्मा का आया था। इस पर पिंटू विश्वकर्मा को पुलिस ने हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने सारे राज खोल दिए। पिंटू ने बताया कि बीते 9 साल से रुबी देवी के साथ उसका अवैध संबंध था।रुबी देवी के कहने पर ब्रजेश यादव की हत्या कर दी। शव को दोनों ने मिलकर गांव से 2 किलोमीटर दूर बाराचट्टी थाना क्षेत्र के पट्टी गांव के कुएं में फेंक दिया है।

रॉड से मारकर की गई हत्या

पुलिस ने पिंटू विश्वकर्मा की निशानदेही पर कुएं से शव को बरामद कर लिया। साथ ही रुबी देवी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। रुबी देवी ने भी अपना अपराध कबूल किया है। रुबी देवी ने पुलिस को बताया कि योजना के तहत 19 मई की रात पिंटू विश्वकर्मा से फोन करवा कर ब्रजेश को बगीचे में मिलने बुलाया। बगीचा में ब्रजेश के पहुंचते ही पिंटू ने पीछे से उसके सिर पर रॉड से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

5 और 7 साल के दो बच्चे

इसके बाद ब्रजेश की डेड बॉडी को एक बोरे में बंद कर दिया। फिर दोनों मिलकर पैदल ही शव टांग कर कुएं में फेंक दिए। महिला ने बताया कि जब ब्रजेश यादव बगीचा जा रहा था तो वह भी पीछे-पीछे वहां पहुंच गई थी। रुबी देवी की शादी 2012 में हुई थी। रुबी के 5 और 7 साल के दो बच्चे भी हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!