महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,पति के रवैया से थी परेशान
बिहार के नालंदा जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में पति की प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने फांसी लगा खुदकुशी कर ली।मृतका की पहचान अमित कुमार की 22 वर्षीया पत्नी ममता कुमारी के रूप में की गई है।
घटना के संबंध में मृतका के भाई रवि कुमार ने बताया कि उसके पति का चचेरी भाभी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब उसकी बहन इस बात का विरोध करती थी तो उसका बहनोई उसके साथ मारपीट किया करता था। इन्हीं बातों से वह परेशान होकर फांसी लगा खुदकुशी कर ली। हालांकि फांसी के पूर्व उसकी बहन के साथ मारपीट की गई है। चेहरे और शरीर पर जख्म के निशान इस बात को बयां कर रही है। उसकी बहन बताया करती थी कि अक्सर रात में चचेरी गोतनी के पास उसका पति चला जाता है। आस पड़ोस के लोगों ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद वे लोग बहन के ससुराल पहुंचे जहां शव फर्श पर पड़ा हुआ था। और घर के सदस्य फरार थे।
दरअसल साल 2018 में चिकसौरा गांव के कोरमा निवासी शिवजी प्रसाद ने अपनी पुत्री ममता कुमारी की शादी अस्थावां थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी अमित कुमार से किया था। इस बीच दोनों से एक पुत्र एवं एक पुत्री ने जन्म लिया। शादी के कुछ दिन बाद तक तो दोनों के बीच सब कुछ ठीक-ठाक रहा। लेकिन कुछ दिनों के उपरांत अमित कुमार के द्वारा ममता को प्रताड़ित किया जाने लगा।
वहीं इस मामले में अस्थावां थानाध्यक्ष दिव्यांजलि जायसवाल ने बताया कि सूचना मिलने के उपरांत पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
