Samastipur

“समस्तीपुर में पेड़ से बंधा मिला चालक का शव,गले पर घोंटे जाने का निशान

समस्तीपुर जिले के पूसा थाने के महमदा गांव स्थित लीची बगान में रविवार को एक निजी वाहन चालक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक का शव बगान में खजुर के पेड़ के सहारे बैठा कर बंधा गया था। युवक की हत्या बेल्ट से गला घोंट कर की गई है। मृतक की पहचान गांव के विजय पासवान के बेटे अरुण पासवान (36) के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

शनिवार रात निकला था घर से

मृतक के चाचा अजय पासवान ने बताया कि उनका भतीजा अरुण टैक्सी चलाने का काम करता था। शनिवार रात करीब साढे आठ बजे वह घर से निकला था। घर के लोगों को लगा कि वह कही लगन में जा रहा है। रात भर वह घर नहीं लौटा। मोबाइल भी बंद मिल रहा था। परिवार के लोग खोजबीन कर ही रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब दस बजे सूचना मिली कि महमदा लीची बगान में एक शव पड़ा हुआ है। परिवार के लोगा लीची बगान पहुचे तो देखा खजुर के पेड़ के पास अरुण का शव बैठा कर रखा हुआ है। गले पर घोंटे जाने का निशान था। उसका चप्पल आदि भी वहीं पर पड़ा हुआ था। पास की मिट्‌टी पर काफी हुड़दंग का निशान था। जिससे माना जा रहा है कि अरुण की इसी जगह हत्या की गई है। परिवार के लोगों ने किसी से दुश्मनी आदि की भी बात नहीं बताई है।

क्या बोली पुलिस

पूसा थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि चालक की हत्या बेल्ट से गला घोंट कर की गई है और शव को बाद में बैठा कर खजुर के पेड़ से गमछा के सहारे बांध दिया गया था। हालांकि सूचना के बाद परिवार के लोग शव को गाछी से उठाकर घर ले गए थे। पुलिस को सूचना मिली तो शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना स्थान से 100 मीटर की दूरी पर पासीखाना है। माना जा रहा है कि खाने-पीने में विवाद के बाद चालक की हत्या हुई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!