Samastipur

समस्तीपुर;विभूतिपुर के मजदूर का मुंबई से लाया गया शव, मचा कोहराम,मुंह ढका फंदे से झूलता मिला था शव

“समस्तीपुर;विभूतिपुर.थाना क्षेत्र की महथी उत्तर पंचायत के वार्ड तीन निवासी मुरली झा के करीब 26 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार का शव मुंबई से गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। वहीं ग्रामीणों के सहयोग से परिजनों ने उसे अंतिम संस्कार के लिए ले गया। वहां बूढ़ी गंडक नदी के तट पर उसका अंतिम संस्कार हुआ। मुखाग्नि चचेरा भाई छोटू झा ने दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि धीरज झा मुंबई के मनमोहर जन मंदिर बिराल पूरब में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करता था। 2 मई को घर आने वाला था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इसी दौरान 2 मई की सुबह कमरा में गेंडा से मुंह ढका फंदे से झूलता उसका शव देखा गया। वहीं स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों को एवं प्रशासन को दी। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं जानकारी पर पहुंचे परिजन ने शव लेकर गांव चले आए। परिजनों ने हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद माता पार्वती देवी, पत्नी झूना देवी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!