Samastipur

“यौन शोषण के मामले में फंसे सांसद उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना को देश से भागने में किसका हाथ,भाजपा बताए : आलोक

समस्तीपुर.जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि कर्नाटक में यौन शोषण के मामले में फंसे जनता दल सेक्युलर के सांसद उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना को देश से भागने में किसका हाथ है यह बात भाजपा बताए। ढाई हजार से अधिक महिलाओं की जिंदगी बर्बाद करने वाले इस उम्मीदवार को लेकर भाजपा एक शब्द भी नहीं बोल रही है। वहीं उन्होंने कहा कि पेन ड्राइव की जानकारी रहने के बाद भी भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया। इस मामले को राष्ट्रीय महिला आयोग भी चुप है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

उन्होंने कोविड-19 के मामले में भी भाजपा को कहा कि इस वैक्सीन को बनाने वाली कंपनी ने जो हलफनामा दायर किया है उसे पर भी भाजपा को जवाब देना चाहिए। वहीं इलेक्शन कमिशन पर कांग्रेस ने निशाना साधते हुए कहा कि 2004 में 40 दिन में चुनाव संपन्न कराए गए थे। मगर 2024 में 2 महीने में चुनाव करवाया जा रहा है। इसके अलावा प्रथम चरण के चुनाव के आंकड़े आने में 11 दिन लगते हैं जो कि चुनाव आयोग के कार्य शैली पर भी सवाल खड़ी होती है।

अभी तक मत की संख्या भी चुनाव आयोग ने जारी नहीं की है। जबकि सिर्फ मतदान प्रतिशत ही बताया जा रहा है। इधर स्थानीय उम्मीदवार शांभवी को लेकर उन्होंने लोजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि लोजपा की उम्मीदवार दो बार से यहां के सांसद हैं उन्हें यह बताना चाहिए कि उन्होंने पिछले दो लोकसभा में क्या काम किया है।

मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो. अबू तमीम, प्रदेश स्तर के वार रूम के राज छवि राज, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष देविता कुमारी गुप्ता आदि मौजूद थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!