BegusaraiSamastipur

“29 अप्रैल को बेगूसराय आएंगे अमित शाह:GD कॉलेज में बनने लगे पंडाल

गृह मंत्री अमित शाह 29 अप्रैल को बेगूसराय आएंगे। अमित शाह बेगूसराय के जीडी कॉलेज मैदान में गिरिराज सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो गई है, आज से कॉलेज परिसर में पंडाल लगाया जा रहे हैं। एनडीए के कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक भीड़ जुटाने के लिए जनसंपर्क शुरू कर दिया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

अमित शाह के विशाल जनसभा व लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कुसमहौत, नीमा एवं चांदपुरा सहित अन्य जगहों पर एनडीए गठबंधन के संयोजक सह जदयू जिलाध्यक्ष रूदल राय के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, भाजपा के प्रदेश मंत्री संतोष रंजन राय, जिला प्रवक्ता शुभम कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

सभा में शामिल होने का दिया निमंत्रण

बैठक में आगामी 29 अप्रैल को अमित शाह के सभा में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार और केंद्र में नरेन्द्र मोदी ने जितना काम किया है, आज तक किसी भी सरकार ने उतना काम नहीं किया था। हम सभी अधिक से अधिक मत देकर गिरिराज सिंह को फिर से सांसद बनाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने उपस्थित लोगों से अमित शाह के सभा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। भाजपा के प्रदेश मंत्री संतोष रंजन राय ने कहा कि जीडी कॉलेज के मैदान में अमित शाह का ऐतिहासिक जनसभा होगा। जिला प्रवक्ता शुभम कुमार ने कहा कि गृह मंत्री बेगूसराय आ रहे हैं। इसको लेकर तमाम भाजपा तथा एनडीए के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।

बड़ी संख्या में लोग अपने लोकप्रिय नेता को सुनने जीडी कॉलेज पहुंचेंगे। बैठक में जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह, निरंजन प्रसाद सिंह, जिला पार्षद पुष्पा कुमारी, कुमार सौरभ, मनोहर महतो, अशोक राय, पवन राय एवं अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष उमेश सदा सहित जदयू, भाजपा और हम पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!