Samastipur

“समस्तीपुर;घर में फंदा लगाकर युवती ने कर ली आत्महत्या, जाँच मे जुटी पुलिस

सिंघिया.थाना क्षेत्र के क्योटहर पंचायत के मड़वा गांव में एक विक्षिप्त युवती ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृत युवती की पहचान मड़वा गांव के अशोक पासवान की पुत्री रानी कुमारी (20 वर्ष) के रूप में की गई। परिजनों ने बताया की युवती रानी पूर्व से ही विक्षिप्त थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

कई बार दौड़ा आने पर बेकाबू हो जाती। घर से निकल कर भटक जाती थी। परिजन खोजबीन कर घर लाते थे। उसका उपचार चल रहा था। मंगलवार की रात रानी घर में अकेली सो रही थी। घिघियाने की आवाज सुनकर परिजन की अनहोनी की आशंका से घर का दरवाजा तोड़ कर अंदर प्रवेश किए तब तक देर हो चुकी थी। युवती घर में फंदा से लटकी थी। वहीं ग्रामीणों ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी।

सूचना मिलते थाना अध्यक्ष विशाल कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर थाना पर लाया। और कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाने सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!