Patna

राज्यपाल और CM नीतीश ने उतारी रामलला की आरती, जय श्रीराम के नारों से गूंजा डाकबंगला

पटना। राम नवमी पर पटना शहर के 54 स्थानों से शोभा यात्रा झांकियों के साथ डाकबंगला चौराहे पर पहुंची। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शोभा यात्रा का स्वागत किया तथा रामलला की आरती उतारी। राज्यपाल अपनी पत्नी के साथ पहुंचे।डाकबंगला चौराहा जय श्री राम से गूंज उठा। एक-एक करके 54 झाकियां पहुंची। मंच संचालन श्री श्री रामनवमी शोभा यात्रा अभिनंदन समिति के संयोजक सह नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन ने किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

डाकबंगला चौराहे पर आयोजित मुख्य समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, भाजपा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद, मंत्री विजय चौधरी, मंगल पांडेय, विधायक संजीव चौरसिया आदि मौजूद शामिल हुए।डाकबंगला चौराहा रोशनी से जगमग था तथा श्री राम के ध्वज से पटा हुआ था। मनमोहक तोरण द्वार और प्रकाश के बीच झांकियों का स्वागत किया गया। यहां रामलला के भव्य मंदिर आकर्षण का केंद्र बना रहा। भक्तिमय वातावरण में हजारों की संख्या में रामभक्त पहुंचे।

रात दस बजे तक 54 में सिर्फ 25 झाकियां पहुंची। देर रात तक डाकबंगला चौराहे पर झांकिया आती रही। श्री श्री रामनवमी शोभा यात्रा अभिनंदन समिति सभी झांकियों का भव्य रूप से स्वागत किया

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!