Patna

वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में बॉटनी विभाग की ओर से जागरूकता अभियान चला

समस्तीपुर | वीमेंस कॉलेज में बॉटनी विभाग द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें चुनावी प्रक्रिया का डेमो दिखाया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रो. सुनीता सिन्हा ने की। नेतृत्व डा. स्मिता कुमारी कर रही थी। इस दौरान प्रधानाचार्य प्रो. सिन्हा ने कहा कि चुनाव की तकनीकी प्रक्रिया को भी समझना महत्वपूर्ण है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

चुनाव में सभी के संसाधनों का प्रयोग होता है। डा. स्मिता कुमारी ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में सबसे अहम भूमिका मतदाता की है। पहली बार मतदान करने वाले के लिए यह अहम है। समझना कि वोट कैसे करना है। ईवीएम कैसे काम करता है। वहीं छात्रा में कुमकुम रवि, सुमन भारती, अनुष्का, श्रेया, अलका प्रिया, अलका राज ,रानी , वैष्णवी , कोमल, स्वेता रिशु ,सिंधू साक्षी आदि ने डेमो प्रक्रिया में भाग लेकर मतदाता जागरूकता अभियान को जीवंत बना दिया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!