Patna

दूसरे डोज़ के कोविड टीकाकरण कराए लाभार्थियों के बीच हुआ पुरस्कार वितरण

मोतिहारी, 23 दिसम्बर। पूर्वी चम्पारण जिले में कोविड टीकाकरण कराए जाने के साथ तीसरे सप्ताह के लक्की ड्रा में शामिल कर लाभार्थियों के बीच पुरस्कार दिया जा रहा है।मोतिहारी सदर प्रखंड अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा प्रभारी श्रवण कुमार पासवान ने बताया कि कोविड टीकाकरण के पुरस्कार वितरण से लोगों में ख़ुशी देखी जा रही है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण को लेकर शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर जागरूकता के साथ स्वास्थ्य कर्मी टीकाकरण कर रहे हैं। वहीं उन्होंने बताया कि सही समय पर टीका लेने वाले लोगों के बीच स्वास्थ्य विभाग एवं केयर इंडिया के सहयोग से पुरस्कार वितरण भी किया जा रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

लक्की ड्रॉ के माध्यम से उपहार देकर पुरस्कृत किया जा रहा है:

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रवण कुमार पासवान के द्वारा बताया गया कि राज्य भर में कोविड-19 टीकाकरण से दूसरे खुराक के अच्छादान स्तर में वृद्धि लाने के उद्देश्य  से दूसरे खुराक हेतु ड्यू लाभार्थियों द्वारा ड्यू के 7 दिन के अंदर में अगर द्वितीय खुराक प्राप्त कर लिया जाता है तो उन्हें लक्की ड्रॉ के माध्यम से उपहार देकर पुरस्कृत किया जा रहा है।

पूर्वी चम्पारण के सिविल सर्जन ने बताया कि कोविड के नए खतरों से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर सभी प्रखण्डों में टीका रथ के साथ स्वास्थ्य विभाग, जीविका, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों के द्वारा कोविड टीकाकरण कराए जाने को लेकर लोगों को जागरूक किया जाता रहा है। जिसके कारण लोगों ने कोविड का पहला डोज़ लिया, अब उन्हीं लोगों को पुनः समय पर कोविड के सेकेंड डोज़ लेने के लिए जागरूक करते हुए स्वास्थ्य विभाग एवं केयर इंडिया के सहयोग से पुरस्कार वितरण किया जा रहा है। ताकि लोग दूसरे डोज़ के साथ कोविड टीकाकरण कराकर भी पुरस्कार भी पाएं।

जिले भर में चल रही है कोविड सेकेंड डोज़ टीकाकरण की मुहिम:

सीएस ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की कोविड टीकाकरण की इसी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए ,जिले भर में कोविड के सेकेंड डोज़ का टीकाकरण कराने वाले लाभार्थियों के बीच दूसरे सप्ताह के विजेताओं के बीच पुरस्कार का वितरण किया जा रहा है। वहीँ पुरस्कार वितरण के कारण लोगों में टीकाकरण को लेकर उत्साह देखी जा रही है। कई जगह कोविड टीकाकरण से वंचितों को अभी भी कोविड की पहली डोज़ दी जा रही है।

 

चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया लक्की ड्रा की अवधि 27 नवंबर से 31 दिसंबर तक है। साप्ताहिक लक्की ड्रॉ में कोविड-19 पोर्टल से जिला पदाधिकारी के द्वारा लाभार्थियों का चयन किया जा रहा है।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदर प्रखंड मोतिहारी में “टीका लीजिए इनाम जीतिए” पुरस्कार कार्यक्रम के तहत तीसरे सप्ताह के लक्की ड्रा विजेता को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रवण कुमार पासवान पुरस्कार प्रदान किया। मौके पर प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक संध्या कुमारी , चिकित्सा पदाधिकारी, बिनोद कुमार, रवि कुमार, केयर इंडिया के रजनीश कुमार वर्मा, पप्पू कुमार, मनोज कुमार श्रीवास्तव, आशुतोष कुमार के साथ अन्य स्वास्थ्य कर्मी व लाभार्थी मौजूद थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!