New To India

जम्मू-कश्मीर मे 5 जवान शहीद,मुठभेड़ मे दो आतंकी ढेर,एक आतंकी पाकिस्तानी IED एक्सपर्ट और ट्रेंड स्नाइपर 

New Delhi;जम्मू के राजौरी जिले के कालाकोट के बाजीमाल इलाके में बुधवार सुबह 11 बजे से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच लगातार 34 घंटे मुठभेड़ चली।जम्मू-कश्मीर के राजौरी में बीते 34 घंटे से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच जारी मुठभेड़ खत्म हो गई। सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। गोलीबारी में 5 जवान शहीद हो गए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

सूत्रों के मुताबिक, जान गंवाने वालों में कैप्टन शुभम, कैप्टन एमवी प्रांजिल, हवलदार माजिद, पैराट्रूपर सचिन लॉर और नायक संजय बिष्ट शामिल हैं। वहीं, मारे गए एक आतंकी का नाम कारी है। डिफेंस PRO के मुताबिक, कारी पाकिस्तानी नागरिक था। उसे पाक और अफगान मोर्चे पर ट्रेंड किया गया था। दूसरे आतंकी की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

 

कारी लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर था और पिछले एक साल से अपने ग्रुप के साथ राजौरी-पुंछ में एक्टिव था। उसे डांगरी और कंडी हमलों का मास्टरमाइंड भी माना जाता है।

 

कारी को जम्मू में आतंकवाद को दोबारा फैलाने के लिए भेजा गया था। वह IED में स्पेशलिस्ट था और गुफाओं से छिपकर काम करने वाला ट्रेंड स्नाइपर भी रहा था।

 

 

सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए एक आतंकी का नाम कारी था। वह लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर था और ट्रेंड स्नाइपर था।

 

हमले में शहीद होने वाले जवान।

 

 

63 राष्ट्रीय राइफल्स के कैप्टन एमवी प्रांजिल इस हमले में शहीद हुए।

9 पैरा रेजिमेंट के कैप्टन शुभम ने भी इस हमले में अपनी जान गंवाई।

9 पैरा रेजिमेंट के हवलदार अब्दुल मजीद भी इस हमले में शहीद हुए।

गोलीबारी के दौरान नायक संजय बिष्ट भी शहीद हो गए।

 

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, धर्मसाल के बाजीमाल इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान जंगल में छिपे आतंकियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। यहां दो आतंकियों के छिपे होने की खबर थी।

 

वहीं, आर्मी PRO ने बताया कि 19 नवंबर को कालाकोट इलाके के गुलाबगढ़ जंगल में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद से इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। बुधवार को हुई मुठभेड़ में आतंकी भी घायल हुए थे। उन्हें घेर लिया गया।

 

श्रीनगर में लश्कर के 2 आतंकी गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में बुधवार को सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी। उनसे 2 पिस्तौल, 4 मैगजीन, 2 फिलर मैगजीन और 8 ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों आतंकियों को 21 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। मुमताज अहमद लोन और जहांगीर अहमद लोन कुपवाड़ा के त्रेहगाम के रहने वाले हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!