Patna

Breaking;युवती ने प्रतियोगिता परीक्षा में असफल होने से आहत होकर दुपट्टा के फंदे से लटककर दे दी जान

Breaking;Patna:नालंदा।समय पर ज़िंदगी में सेटलमेंट नहीं होने से कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. ये आप इस ख़बर को पढ़कर अंदाज़ा लगा सकते हैं. ताज़ा मामला नालंदा ज़िला के लहेरी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर मोहल्ला स्थित नालंदा कॉलोनी में किराए के मकान में रहकर कई वर्षों से प्रतियोगिता परीक्षा का तैयारी कर रही युवती ने अपनी असफलता को बर्दाश्त नहीं कर पाईं

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

और आज अंततः दोपहर कमरे में फंदे से लटककर ख़ुदकुशी कर ली है. जिसकी जानकारी पड़ोसी ने पुलिस को दी. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतका के परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी दी. उसके बाद शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहाशरीफ़ सदर अस्पताल भेज मामले की जांच में जुट गई है. वहीं, साथ में मौजूद परिवार के अन्य सदस्यों ने दबे अल्फ़ाज़ों में कुछ भी बताने से परहेज़ कर रही है.

जिससे यह प्रतीत होता है कि मामला संदिग्ध है और युवती विगत 5 सालों से घर से अलग रहकर किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी. मृतका की पहचान हरनौत थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी स्व. अवध प्रसाद की 26 वर्षीय पुत्री शोभा कुमारी उर्फ़ नेहा के रूप में किया गया है. वहीं, घटना के संबंध में लहेरी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता नहीं होने पर छात्रा ने ख़ुदकुशी की है. आगे परिवार वालों की ओर से प्राप्त आवेदन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी…

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!