Samastipur

दलसिंहसराय से बरौनी जाने के दौरान ट्रेन से एक पैर कटा, आर्थिक मदद के लिए दर दर भटक रहे सुनील

दलसिंहसराय शहर के गोला पट्टी वार्ड 12 निवासी सुनील कुमार का बीते सितंबर माह में ट्रेन में भीड़ कि वजह से किसी ने धक्का दिया और वह ट्रेन से गिर गए. जिस कारण उनका एक पैर कट कर अलग हो गया.एक पैर से लाचार सुनील के घरवालों पर जैसे आफत का पहाड़ टूट पड़ा है.वार्ड 12 निवासी स्व.रूप नारायण साह के पुत्र सुनील कुमार के घर में उनके आलावा उनकी पत्नी व 3 बच्चे हैं जिसका भरण पोषण एवं शिक्षा को लेकर वह परेशान है.पहले वह लोहे का ग्रिल बना कर गुजारा करते थे.परन्तु अब एक पैर से लाचार सुनील का वह काम भी बंद पड़ गया है.दाने दाने के लिए वह मोहताज हो रहे है.(दलसिंहसराय की ताजा खबर)

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इसे लेकर सुनील ने वरिय पदाधिकारियों को आवेदन देते हुए बताया कि वह बीते एक सितंबर को दलसिंहसराय से बरौनी जाने के लिए टिकट लेकर मिथिला एक्सप्रेस में चढ़ा था. तेघरा स्टेशन पर भीड़ हो जाने के कारन बोगी में धक्का मुक्का होने लगी.जिसकी बजह से गेट के पास पहुंच गए तभी किसी ने जोर से धक्का दिया और में चलती ट्रेन से ट्रैक के निचे आ गया.जिससे उनका बांया पैर पूरी तरह क्षति ग्रस्त हो गया.इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया. इसी दौरान उनका टिकट भी कही खो गया।

 

 

इलाज के दौरान एक पैर पूरी तरह कट गया.जिसका अभी भी इलाज जारी हैं.रेलवे द्वारा भी कोई संज्ञान नहीं लिया गया.आर्थिक रूप से लाचार सुनील न ही अपना इलाज करवा पा रहे है न ही परिवार का भरण पोषण कर पा रहे.पत्नी के अलावे 3 बच्चा है.जिसका भरण पोषण एवं शिक्षा को लेकर जिम्मेवारी उठाने में भी वह अब असमर्थ है.इसे लेकर उन्होंने आर्थिक मदद व बैटरी रिक्शा मुहैया कराने कि माँग किया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!