DarbhangaPatna

पहली बार दरभंगा एयरपोर्ट पर रात में विमान ने दिल्ली के लिए भरी उड़ान, यात्रियों ने कहा…

Patna:दरभंगा एयरपोर्ट से बड़ी खबर है जहां पहली बार रात अंधेरे में यात्रियों को लेकर आई विमान की पहली बार लैंडिंग करवाई गई और उसके फिर टेकऑफ भी सफलता पूर्वक किया गया। विमान में यात्री काफी खुश दिखे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बताया जाता है कि दरभंगा एयरपोर्ट पर मंगलवार की रात दिल्ली से स्पाइसजेट की फ्लाइट लगभग 3 घंटे लेट से 189 यात्रियों लेकर दरभंगा एयरपोर्ट पहुंची। उसके बाद फिर 174 यात्रियों को लेकर दिल्ली रवाना हो गयी।

 

 

 

 

अंधेरे में लैंडिंग भी करवाई गई

 

रात के अंधेरे में एयर फोर्स अथॉरिटी और एयरपोर्ट ऑथिरिटी ने सफलतापूर्वक लैंडिंग और ऑफ कराया। यह स्पेशल एयरफोर्स द्वारा विशेष परमिशन से हुआ। इसको लेकर यात्रियों के अंदर काफी खुशी थी।दरअसल, दिल्ली से दरभंगा की फ्लाइट को 3 बजकर 10 मिनट में दिल्ली से दरभंगा और 3 बजकर 40 मिनट में दिल्ली के लिये रवाना होना था। लेकिन, फ्लाइट काफी लेट हो गयी फिर एयरपोर्ट अथॉरिटी और स्पाइस जेट ने यात्रियों की सुविधा को लेकर अंधेरे में लैंड और टेकऑफ सफलता पूर्वक कराया।

 

 

 

सुविधा होने से लोगों को काफी सहूलियत होगी

 

दरभंगा एयरपोर्ट पर उतरे यात्री ने कहा कि यहां एयरपोर्ट पर चल रहे लाइटिंग के काम शीघ्र पूरा कर लेना चाहिए। देर रात को विमान की लैंडिंग कराई गई इससे हम काफी खुश हैं। रात को विमान उतरने की सुविधा होने से लोगों को काफी सहूलियत होगी। इस सम्बंध में एक यात्री सुबोध कुमार ने कहा कि यह दरभंगा वासियों के लिए बड़ी उपलब्धि है कि अब हमलोग रात को भी यहां के एयरपोर्ट से उड़ान भर सकेंगे और उत्तर सकेंगे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!