Samastipur

“Samastipur;बिस्किट का लालच दे बच्चे के साथ गंदा काम, बच्चे की हालत गंभीर

“Samastipur;समस्तीपुर में बिस्किट का लालच देकर 8 साल के बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया गया है। पीड़ित बच्चा को परिवार के लोगों ने उपचार के लिए मोहिउद्दीन नगर पीएसी में भर्ती कराया। जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस मामले में गांव के एक युवक पर आरोप लगाया गया है जो घटना के बाद से फरार हो गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घटना के संबंध में पीड़ित किशोर की दादी ने बताया कि उनका 8 वर्षीय पोता देर शाम घर के पास ही खेल रहा था। इसी दौरान गांव का ही मुन्ना पोद्दार नामक युवक ने उसे बिस्किट खिलाने के बहाने सुनसान में ले गया और उसके साथ गंदा काम किया।

बच्चा वहां से भाग कर घर आया और पूरी घटना के बारे में जानकारी दी। उसे तत्काल मोहिउद्दीन नगर पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परिवार के लोग मध्य रात्रि लेकर उसे सदर अस्पताल पहुंचे। बताया गया है कि मुन्ना पोद्दार शराब के नशे में था। घटना के बाद से वह घर छोड़कर फरार हो गया है। इस घटना के कारण गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। ‌

मोहिउद्दीन नगर थाना अध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पीड़ित परिवार किशोर का उपचार करने के लिए सदर अस्पताल गए हैं अभी पीड़ित की ओर से आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। ‌

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!