Samastipur

दलसिंहसराय:कंटेनर से 5 लाख से ऊपर की 180 कार्टन शराब बरामद,चालक गिरफ्तार

दलसिंहसराय थाना के एन एच 28 पर कंटेनर मे छिपा कर लें जा रहें करीब 8 लाख की 180 कार्टून शराब पुलिस ने बरामद किया है। 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

 

छठ के जश्न के लिए लाई गई शराब की बड़ी खेप को दलसिंहसराय थाना व् उत्पाद विभाग की टीम ने पकड़ा है। जम्बो कंटेनर में लाई जा रही शराब की कीमत 8 लाख से ऊपर हो सकती है। बरौनी मुज़फ़्फ़रपुर एनएच पर स्थानीय थाना की टीम ने जम्बो कंटेनर को रोका। कंटेनर में शराब के कार्टन भरे थे। थाने की पुलिस ने कब्जे में लेकर थाना लाया।

 

 

 

शराब की गिनती शुरू हुई तो बंद कंटेनर से 180कार्टन शराब निकली। थाने में शराब की गिनती करते दूर-दूर तक शराब के कार्टन की दीवार खड़ी हो गई। उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया की जब्त शराब की कीमत 8 लाख से ज्यादा है। इस संबंध मे प्रभारी थानाध्यक्ष शंभू नाथ सिंह से बताया की पुलिस को गुप्त सुचना मिली थीं टीम बनाकर एन एच पर गाड़ी को रोककर तलाशी ली तो तहखाने मे शराब मिला। चालक को गिरफ्तार किया गया उससे पूछ ताछ की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!