Patna

बिहार में एमवीआइ के पास ढाई करोड़ का पेंट हाउस, साले के खाते में मिले एक करोड़

पटना: बालू के अवैध खनन से काली कमाई करने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने मंगलवार को एक साथ दो भ्रष्ट अफसरों के ठिकानों पर छापेमारी की। पटना एवं गया के मोटरयान निरीक्षक (एमवीआइ) रहे मृत्युंजय कुमार सिंह और बिक्रम (पटना) के अंचल अधिकारी (सीओ) रहे वकील प्रसाद सिंह के पटना, औरंगाबाद, रांची व रोहतास के ठिकानों पर दिनभर तलाशी ली गई। इन दोनों अफसरों पर आय से अधिक संपत्ति मामले में प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

एमवीआइ मृत्युंजय कुमार सिंह काली कमाई के मामले में अव्वल निकले। पटना के गोला रोड स्थित आरके सदन अपार्टमेंट में उनके पेंट हाउस फ्लैट की कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये आंकी गई है। इतना ही नहीं, पाटलिपुत्र कालोनी में शेल कंपनी के नाम पर 2.25 करोड़ रुपये का भूखंड भी मिला है, जिसपर आवासीय मकान बना है। इसके अलावा पत्नी के नाम से रांची के हेडल, रातु रोड स्थित लव-कुश अपार्टमेंट में 30 लाख का आवासीय फ्लैट भी है। अब तक की जांच में मृत्युंजय के द्वारा आय के ज्ञात स्रोत से 531 प्रतिशत अधिक धन अर्जन किए जाने के प्रमाण मिले हैं।

सालों के खाते में एक करोड़, बेटा विदेश में कर रहा पढ़ाई

मृत्युंजय कुमार सिंह की पत्नी नीलम कुमारी व साले श्रीकांत कुमार व पंकज कुमार के नाम पर महंगे आवासीय मकान, फ्लैट के साथ बैंक खातों में नकद राशि भी मिली है। मृत्युंजय का बेटा भी विदेश में पढ़ाई करता है। साले श्रीकांत कुमार के रांची स्थित आवास पर छापेमारी में मृत्युंजय की पत्नी के नाम पर बने पार्टनरशिप फर्म में 39 लाख रुपये फिक्स डिपोजिट पाया गया। दोनों सालों के नाम पर एक करोड़ रुपये बचत खाते में जमा पाए गए जिसे फ्रीज करने की कार्रवाई की जा रही है। साले के आवास से फार्च्यूनर और महिंद्रा एसयूवी जैसी महंगी गाड़ियां भी मिली हैं।

सीओ वकील प्रसाद के पास पटना में फ्लैट, रांची में जमीन

बिक्रम के तत्कालीन अंचल अधिकारी वकील प्रसाद सिंह के पास आय से 84 फीसद अधिक संपत्ति मिली है। उनके नाम पर पटना के गोला रोड के सूर्य चंद्र विहार अपार्टमेंट में आवासीय फ्लैट और रांची के नामकुम में स्वयं एवं पत्नी के नाम पर 9.20 लाख की जमीन और 25 लाख का निर्मित मकान पाया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!