Samastipur

“समस्तीपुर;पटोरी में PNB के सीएसपी से 5 लाख की लूट,तीन बदमाशों ने किया लूटपाट,CCTV कैमरा में कैद

समस्तीपुर के पटोरी बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सीएसपी से बदमाशों ने पिस्टल के बल पर 5 लाख रूपए लूट ली है. घटना के दौरान बदमाशों ने सीएसपी संचालक के साथ मारपीट भी की है. घटना को शनिवार की शाम करीब चार बजे बदमाशों ने अंजाम दिया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घटना की सुचना मिलते ही पटोरी डीएसपी डीएसपी रविशंकर प्रसाद एवं थानाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा मौके पर पहूँच मामले की छानबीन में जूट गये हैं. घटना को लेकर बताया जाता है कि सीएसपी के संचालक चंदन कुमार अपने ग्राहक सेवा केंद्र में बैठे हुए. उसी समय तीन की संख्या में आए बदमाशों ने पिस्टल के बल पर ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक को अपने कब्जे में लेकर लूटपाट शुरू कर दिया.

बदमाशों ने काउंटर में रखे सारे रुपये निकाल कर पेंट के जेब में रख लिया. पैसे निकालने में अनाकानी करने पर हेलमेट पहने एक बदमाश ने सीएसपी संचालक के साथ मारपीट भी की. काउंटर पर रख लैपटॉप को भी पटक दिया. बाद में एक महिला को सीएसपी में आते देख सभी अपराधी भाग निकले.

  1. इसे भी पढ़े
    स्पेशल ट्रेन:मुजफ्फरपुर से आनंद विहार के लिए चलेगी छठ पूजा स्पेशल ट्रेन 
  2. राकेश ऑटोमोबाइल में बजाज बाइक की Pulsar N 150 की हुई लांचिंग 
  3. राहुल गांधी का अलग अंदाज,विजयभेरी यात्रा के दौरान राहुल ने 
  4. “Love Story :रॉन्ग नंबर से शुरू हुई बातचीत,बंगाल की युवती को बिहार के युवक से हुआ प्यार;घर से भागी तो पुलिस ने पकड़ा 
  5. समस्तीपुर के डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में पहली बार ड्रोन पायलट के ट्रेनिंग की हुई शुरुआत  

 

घटना को लेकर पूछे जाने पर पटोरी डीएसपी ने बताया कि एक ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से 5 लाख रूपए लूटे जाने की बात सामने आयी है. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. जिससे बदमाशों की पहचान की जा रही है. बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!