Patna

पुलिस अधिकारी बताकर नाबालिग से किया रेप, सूरत से गिरफ्तार:नौकरी दिलाने का दिया था झांसा

पटना में 25 अक्टूबर को सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर युवक ने 17 साल की नाबालिग से रेप किया था। दुष्कर्म के बाद आरोपी रोहतास निवासी अभिषेक दुबे (26) सूरत फरार हो गया था और मोबाइल बंद कर लिया था।मोबाइल ऑन होने के बाद पुलिस ने लोकेशन के आहार पर उसे सूरत से गिरफ्तार किया। पीड़िता को आरोपी ने कहा था कि वो पुलिस अधिकारी है। मोबाइल में वर्दी वाली तस्वीर भी दिखाई थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जिसके बाद नाबालिग उसके विश्वास में आ गई। आरोपी नाबालिग को एक गेस्ट हाउस में ले गया था, जहां उसके पास गलत किया। मामले की जानकारी गुरुवार को दानापुर एएसपी अजीत कुमारी दी है। मामला खगौल थाना क्षेत्र का है।

 

पीड़िता की मां ने 25 अक्टूबर की शाम खगौल थाने में लिखित शितायत की थी। जिसमें बताया था मैं 23 अक्टूबर को अपनी बेटी के साथ दांत का इलाज कराकर बस से घर लौट रही थी।इसी दौरान आरोपी युवक मेरे पास वाली सीट पर बैठ गया। उसने खुद को बिहार पुलिस का अधिकारी बताया और हमसे बातें करने लगा। इसी बीच उसने मेरी बेटी को सरकारी नौकरी लगाने के सपनें दिखाए।

 

मां-भाई को फोटो कॉपी के लिए भेजा, बेटी को गेस्ट हाउस ले गया

 

पीड़िता की मां के अनुसार 25 अक्टूबर को आरोपी ने दस्तावेजों के साथ बेटी को अपने बताए जगह पर बुलाया था। मैं बेटी और बेटे को लेकर उसके पास गई थी। सोचा था कि वो पुलिस में है, सरकारी नौकरी लगा देगा।उसके पास पहुंचे तो बेटे को आरोपी ने फोटो कॉपी करवाने के लिए भेज दिया। बेटे के साथ मैं भी चली गई थी। बेटी उसके पास अकेली थी। इसी दौरान आरोपी उसे एक गेस्ट हाउस ले गया।

 

गेस्ट हाउस में आरोपी ने नाबालिग के साथ रेप किया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। पीड़िता ने तुरंत अपनी मां और भाई को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को भी बुलाया।तब तक आरोपी बहुत दूर भाग चुका था। पुलिस गेस्ट हाउस पहुंची जांच में पाया कि रजिस्टल में आरोपी का नाम भी दर्ज नहीं था। जिसके बाद संचालक अंतिम कुमार की गितिविधि संदिग्ध लगी। इस आधार पर संचालक को गिरफ्तार किया था। गेस्ट हाउस को सील भी कर दिया गया था।

 

आरोपी गुजरात में पहले गार्ड की नौकरी करता था

 

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। तकनीकी जांच में पुलिस को जानकारी मिली की आरोपी गुजरात के सूरत स्थित इच्छापुर थाना क्षेत्र तपोवन सोसाइटी में है। टीम ने वहां पहुंचकर छापा मारा और उसे गिरफ्तार कर लिया।

किसी पर अनजान पर भरोसा न करें- एएसपी,एएसपी अजीत कुमार ने आम लोगों से अपील की कि नौकरी दिलाने का झांसा देने वाले अनजान लोगों पर भरोसा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *