दलसिंहसराय नगर परिषद ने चलाया मास्क चेकिंग अभियान,42 लोगों के कटे चलान
दलसिंहसराय नगर परिषद द्वारा सोमवार को स्थानीय थाना के सहयोग से कोविड-19 का अनुपालन कराने के उद्देश्य मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सरदार गंज चौक, महावीर चौक, गुदरी रोड, सहित अन्य जगहों पर 42 लोगों से 21 सौ रुपए आर्थिक दंड वसूल किया गया। वाहन चालकों को कैपेसिटी के अनुरूप यात्री बैठाने व मास्क का प्रयोग करने की हिदायत दी गई। वहीं बस स्टैंड टेंपो स्टैंडों में जाकर चालकों एवं अन्य लोगों को प्रशासन के तरफ से जागरूक किया गया।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।