Patna

प्रेमिका से मिलने गया था..पेड़ से लटका मिला शव,लड़की के परिवार पर हत्या का आरोप..सभी फरार

पटना।कैमूर में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। बताया जा रहा है कि वह शनिवार-रविवार की आधी रात अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। लड़के के घर वाले लड़की के परिजन पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। वही, लड़की के परिजन घर छोड़कर फरार है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मृतक की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव के राजा बाबू (21) के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवार वालों की मौजूदगी में शव को पेड़ से उतारा और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वारदात भभुआ थाना क्षेत्र के कलौंज गांव का है। पुलिस ने प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका जताई है।

 

रात एक बजे निकला, फिर नहीं लौटा

 

मृतक के एक पड़ोसी अजय कुमार सिंह ने बताया कि वो 1 बजे रात को घर से निकला था। फिर नहीं लौटा। कहां गया था इसका पता नहीं। पड़ोसी के मुताबिक, देर रात लड़की की मां ने लड़के के घर आई थी। लड़की की मां ने कहा कि आपका लड़का मेरे घर गया था। मैंने उसे डांटकर भगा दिया। अजय कुमार ने आशंका जताई है कि उसकी प्रेम प्रसंग में ही हत्या की गई है।

 

इस पर सब लोग लड़के को ढूंढने निकले तो उसका पता नहीं चला। लड़के के नानी के घर भी उसका छोटा भाई ढूंढने गया, लेकिन उसका वहां भी पता नहीं चला। सुबह बहेरी और कलौंज के बीच में सिवान में लड़के पेड़ से लटकता शव मिला।

 

 

पिता ने लड़की के परिवार वालों पर लगाया हत्या का आरोप

 

इधर, मृतक के राजा बाबू के पिता किशन बिंद का आरोप है कि लड़की के परिजनों ने ही उसकी हत्या की है। पिता ने बताया-1 बजे बगल के गांव से लड़की की मां मेरे घर आई। मुझे जगा कर बोली “आपका बेटा मेरे छत पर बैठा था। जिसे डांटने और एक लात मारने पर वो वहां से भाग गया।”

 

मृतक के पिता ने कहा कि थोड़ी देर बाद लड़की का पूरा परिवार मेरे घर आया और मेरे बेटे की शिकायत करने लगे। बोले वो इतनी रात मेरे घर आया था।

 

लड़के के पिता किशन बिंद ने बताया- इसके बाद हमलोगों ने अपने बेटे की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सुबह बहेरी और कलौंज के बीच मेरे बेटे की पेड़ से लटकी हुई लाश मिली।

 

क्या कहते हैं अधिकारी

 

भभुआ थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव ने बताया कि लड़के के परिजन शव को फंदे से लटकता देख शोर मचाने लगे। आवाज सुन आस पास के लोग इकट्ठा हुए। फिर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों की मदद से शव को उतारा।

 

पुलिस ने बताया कि लड़के के परिजनों ने लड़की के परिवार वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। शव का पोस्टमॉर्टम करा कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। लड़की के परिजन फरार हैं। प्रेम प्रसंग में हत्या की बात सामने आ रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!